Scary Side Effects of Viagra in Hindi, वियाग्रा के साइड इफेक्‍ट, सेक्‍स और संबंध, Viagra Wikipedia In Hindi.



वियाग्रा के साइड इफेक्‍ट

एफडीए ने 1998 में वियाग्रा के उपयोग को मंजूरी दी थी तब से दुनिया भर के लगभग 23 लाख पुरुष वियाग्रा का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। वियाग्रा के साइड इफेक्‍ट तब से प्रलेखित है, इसमें आंखों का कमजोर होना और कम सुनना जैसी समस्‍याएं शामिल है। अब त्वचा के कैंसर को भी इस सूची में शामिल किया जा सकता है। आइए जानें, नीले रंग की यह गोली आपके शरीर को और किस तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। image courtesy : getty images

10 साल की अवधि के दौरान लगभग 25000 पुरुषों पर किए एक अध्‍ययन के अनुसार, जो पुरुष इरेक्टाइल डिस्फंक्‍शन की समस्‍या के लिए वियाग्रा का इस्‍तेमाल करते है, वह मेलेनोमा के उच्‍च जोखिम पर होते हैं, हालांकि वह मेलेनोमा के प्रमुख जोखिम कारक जैसे परिवार के इतिहास और यूवी की तीव्रता को नियंत्रित करते हैं। यह जर्नल जामा इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित किया गया था। इसके अलावा शोध इस बात की भी खोज कर रहे हैं कि कैसे इसमें ली जाने वाली खुराक और आवृत्ति मेलेनोमा जोखिम से जुड़ी है। image courtesy : getty images

  • अचानक से दृष्टि हानि

    वियाग्रा का प्रयोग अंधापन सहित कई दृष्टि समस्‍याओं का कारण है। यह दृष्टि में परिवर्तन जैसे धुंधला दिखना, नीले और हरे रंगों के बीच भेद में कठिनाई या वस्तुओं में नीले रंग को देखना आदि समस्‍याओं का कारण बनता है। शोध की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ पुरुषों ने वियाग्रा लेने के बाद दृष्टि में आंशिक नुकसान का अनुभव किया। ऑप्टिक तंत्रिका में रक्त प्रवाह के अवरुद्ध होने को वियाग्रा से संबंधित दृष्टि हानि का कारण माना जाता है। image courtesy : getty images

  • सुनने की क्षमता खो देना

    जुनून की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए, आप खुद को जोखिम में नहीं डाल सकते। अचानक से सुनने की क्षमता को खो देने को वियाग्रा और नपुंसकता की दवाओं के इस्‍तेमाल के साथ जोड़ा जाता है। विशेषज्ञों ने एक या दोनों कानों में तेजी से सुनाई देने की हानि को वियाग्रा संबंधित दवाओं के लगभग 47 संदिग्ध मामलों के बारे में बताया है। image courtesy : getty images

  • सीने में दर्द

    वियाग्रा दवाएं पीडीइ5 इन्हिबिटर्स के वर्ग से आती है। पीडीइ5 इन्हिबिटर्स और नाइट्रोग्लिसरीन (दिल की समस्याओं के लिए दवाओं) का मिश्रण इसी तरह की अन्‍य दवाओं के सेवन के साथ रक्तचाप में अचानक खतरनाक गिरावट का कारण बनता है। इसलिए अन्‍य दवाओं के साथ वियाग्रा को लेने से पहले अपने डॉक्‍टर से सलाह लें। image courtesy : getty images

  • दर्दनाक और लंबे समय तक इरेक्शन

    वियाग्रा आपके इरेक्‍शन के समय को बढ़ा देती है, जिससे हालत दर्दनाक हो सकती है। दुर्लभ मामलों में, इरेक्‍शन दर्दनाक और लंबे समय यानी 4 या उससे अधिक घंटे तक हो सकता है। इसलिए वियाग्रा के उपयोग को रोककर तुरंत चिकित्‍सा सहायता लें, नहीं तो यह समस्‍या स्‍थायी हो सकती है। image courtesy : getty images

  • दिल की समस्याएं

    यौन गतिविधियों में वृद्धि के कारण वियाग्रा से दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, खासकर, उस स्थिति में जब आप दिल की समस्‍या से पीड़‍ित है। अगर आप को दिल की समस्‍या से पीड़‍ित है, और सेक्‍स के दौरान इन गंभीर साइड इफेक्‍ट जैसे चक्कर आना, बेहोशी, सीने/जबड़ा/ बाएं हाथ में दर्द, मतली का अनुभव करते हैं, तो वियाग्रा को तुरंत बंद कर डॉक्‍टर से सलाह लें। image courtesy : getty images

  • वियाग्रा के उपयोग से सांस लेने में कठिनाई और चेहरा, होंठ, जीभ, या गले की सूजन आदि जैसी कठिनाई युक्त एलर्जी की प्रतिक्रिया होने पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। यहां तक ​​कि यौन गतिविधि के दौरान, कुछ लोग चक्कर या मतली महसूस कर सकते हैं, या उनकी छाती, हाथ, गर्दन, या जबड़े में दर्द और सुन्नपन महसूस हो सकता है। image courtesy : getty images